फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना पंजीकरण कुत्ता घुमाया तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों का 15 से पहले करवाएं पंजीकरण : मेयर
विज्ञापन

शहर में 150 कुत्ते नगर निगम के पास हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम की ओर से शहर में पालतू कुत्तों को लेकर सख्ती बरती गई है। नगर निगम ने आदेश जारी करते कहा कि निगम परिधि क्षेत्र में जिन व्यक्तियों ने अपने घरों में कुत्ते पाल रखे हैं, वे 15 अप्रैल से पहले कुत्तों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा है कि जिन लोगों ने 2023 में कुत्ते का पंजीकरण करवाया है और वैधता 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई है, उन्हें भी दोबारा कुत्ते का पंजीकरण करवाना होगा। आदेशों के तहत बिना पंजीकरण के शहर की सड़कों पर कुत्ता घुमाने वालों पर जुर्माना लगेगा। लोगों को अपने कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम ऑफिस में आकर करवाना होगा। इसके लिए कुत्ते की फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट और बर्थडे सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। पालतू कुत्ते को पंजीकृत करने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। नगर निगम की ओर से कुत्ता पंजीकृत होने पर एक टोकन और लाइसेंस दिया जाएगा। यदि कभी इस बात की जांच होती है कि आपका कुत्ता पंजीकृत है या नहीं तो टोकन व लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होता है। 2023 में शहर में 150 लोगों ने अपने कुत्तों का पंजीकरण करवाया था। नगर निगम ने साफ किया है कि अगर कोई अपने कुत्ते का पंजीकरण नहीं करवाता है तो नगर निगम की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीन नियमों का करना होगा पालन
नगर निगम के निर्देशों के मुताबिक पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमाते हुए मालिक को तीन नियमों का पालना करना पड़ेगा। कुत्ते का मुंह मास्क से बंद होना चाहिए। गले में पट्टा (कॉलर) लगा होना चाहिए। कुत्ता मालिक रस्सी या चेन से बांधकर ही कुत्ते को घुमा सकेंगे। यदि ये आवश्यक नियम कुत्ते को घुमाने के लिए नहीं अपनाए गए तो नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। निगम के पास 150 के करीब कुत्ते पंजीकृत हैं, जबकि शहर में पालतू कुत्तों की संख्या इससे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के पंजीकरण को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों को 15 अप्रैल से पहले कुत्तों का पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण न करवाने पर नगर निगम की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें