फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को जारी किए जाएं वित्तीय लाभ : निक्का राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सेगल धनोटू खंड की बैठक रविवार को महादेव में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान निक्का राम ने की। उन्होंने कहा कि 2012 के 22 तक कांग्रेस और भाजपा सरकार ने पेंशनरों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया था। इसकी वजह से वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारी सभी देय भुगतान के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान कांग्रेस सरकार 2022 के बाद सभी सुविधाएं तो दे रही है लेकिन 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक उपेक्षित रखा है। उन्हें आज भी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। पेंशनर संघ ने 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें