चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा स्कूल के पास रविवार रात को दो गुटों में हुई मारपीट में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। घायल कारोबारी की पहचान विपन सोनी (52) निवासी चौंतड़ा, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चौंतड़ा बाजार के कारोबारियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चौंतड़ा बाजार के स्वर्णकार विपन सोनी घायल हुए हैं। घायल कारोबारी की पत्नी शिवानी सूद ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद