फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला परिचालक ने तीन यात्रियों पर दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी में एचआरटीसी की परिचालक देवकी शर्मा ने ड्यूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार को लेकर तीन यात्रियों के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


परिचालक ने बताया कि बीते दिन शाम करीब 4 बजे वह मंडी से पैंडी गहरा बस रूट पर सेवाएं दे रही थीं। जब बस बधुआ गांव पहुंची तो तीन यात्री उसमें सवार हुए। टिकट के पैसे मांगने पर एक यात्री ने कहा कि उसके पास फौज का पहचान पत्र है और वह बस में निशुल्क यात्रा करता है।
विज्ञापन

परिचालक ने जब यात्री से आईडी कार्ड और हिम बस पास दिखाने को कहा तो यात्री दस्तावेज दिखाने के बजाय उससे उलझ पड़े और बहस करने लगे। सदर थाना पुलिस ने शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए बल्ह पुलिस थाना को भेज दिया है। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें