फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार प्रतिशत डीए और वित्तीय लाभ नहीं मिले प्रदर्शन करेगा महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों को लंबित भुगतान न होने पर विफरा हिम आंचल पेंशनर महासंघ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों ने वित्तीय लाभ न मिलने पर अब प्रदेश भर में जनांदोलन करने की चेतावनी दी है। एक लाख से अधिक पेंशनरों का भुगतान लंबित होने पर हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने दो टूक कहा कि अगर सरकार की उदासीनता का रवैया ऐसे ही रहा तो पेंशनर अपने हितों की आवाज बुलंद करने के लिए धरना-प्रदर्शन के साथ कोर्ट भी जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जोगिंद्रनगर में आयोजित हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। शास्त्री ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक निर्माण विभाग से भी सेवानिवृत हुए पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ और चार प्रतिशत डीए के लाभ से सत्तासीन सरकारों ने महरूम कर रखा है। बीते कई सालों से संघर्षरत पेंशनर हर बार सरकार के झूठे आश्वासनों से खफा है और अब प्रदेश के एक लाख तीस हजार पेंशनरों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को पूरा करवाने का निर्णय लिया है। इस दौरान जहां धरने प्रदर्शन होंगे वहीं कानूनी विकल्प पर भी मंथन शुरू कर दिया गया है। इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने बताया कि एक जनवरी 2016 में प्लेसमेंट के आधार पर सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वालों को भी वित्तीय लाभ नहीं मिला है। इससे प्रदेश भर के पेंशनरों में आक्रोश की भावना बढ़ रही है। बैठक में मौजूद महासचिव रमेश पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश वर्मा, जिला संगठन मंत्री बलदेव सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, मान सिंह, भक्त राम, दयाल सिंह, कर्म सिंह, हरदेव राणा, सोहन सिंह व दान सिंह ने भी पेंशनर की विसंगतियों को दूर न करने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें