करसोग (मडी)। उपमंडल करसोग के हजारों किसानों-बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। उपमंडल के चारकुफरी में जल्द ही आधुनिक सब्जी मंडी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
अब अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते ही आने वाले दिनों में फाइनल अप्रूवल मिलते ही सब्जी मंडी के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। एपीएमसी ने एफसीए की मंजूरी के लिए केस भेजा था। आधुनिक सब्जी मंडी के निर्माण के लिए चारकुफरी में 13 बीघा भूमि का चयन किया गया है।
यहां किसानों और बागवानों सहित आढ़तियों को बाहरी राज्य की अन्य बड़ी सब्जी मंडियों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। नीलामी प्लेटफार्म सहित दुकानों और किसानों के ठहरने के लिए रेस्ट रूम की भी व्यवस्था होगी। लदानियों के ठहरने का प्रबंध और पार्किंग की भी सुविधा होगी।
वर्तमान में किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए चुराग में निजी भूमि पर टीन के शेडों में अस्थायी सब्जी मंडी चलाई जा रही है। लोग लंबे समय से चारकुफरी में जल्द से जल्द आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
...
15 करोड़ का कारोबार
चुराग सब्जी मंडी में सालाना करीब 15 करोड़ का कारोबार हो रहा है। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से किसान और बागवान अपने उत्पाद चुराग सब्जी मंडी लाते हैं। यहां किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चुराग सब्जी मंडी से एपीएमसी को सालाना करीब 15 लाख की मार्केट फीस प्राप्त हो रही है।
...
चारकुफरी में सब्जी मंडी निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब पैसा जमा करने सहित अन्य औपचारिकताएं को भी जल्द पूरा किया जा रहा है ताकि किसानों और बागवानों को राहत मिल सके।
-राघव सूद, सचिव कृषि उपज मंडी समिति जिला मंडी
000