फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किस्मत ने दिया साथ, हइटेंशन तारों में फंसे रूसी पैराग्लाइडर को मिला नया जीवन

विज्ञापन
पैराग्लाइडर अलेक्सेई इवाखिन को रेस्क्यू करने के दौरान एसडीआरएफ के जवान। स्रोत जागरूक पाठकपैरा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल पर प्रशासन ने दिए निर्देश, हिलना मत, बचा लेंगे
विज्ञापन

क्रेन, तिरपाल और हेलिकॉप्टर तक के इंतजाम से टला बड़ा हादसा
हवा में अटकी रही पैराग्लाइडर पायलट इवाखिन की सांसें
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरने के बाद रास्ता भटके रूसी पैराग्लाइडर अलेक्सेई इवाखिन के लिए मानो किस्मत फरिश्ता बनकर आई। हादसा यदि किसी सुनसान जंगल या दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हुआ होता तो उनका सुरक्षित बच पाना बेहद मुश्किल हो सकता था। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे और टांडू-मेहड़ गांव के ठीक ऊपर 66 केवी हाईटेंशन बिजली की तारों में उनका ग्लाइडर फंस गया। समय रहते बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई, अन्यथा एक छोटी-सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी।
हादसा नेशनल हाईवे के ऊपर होने के कारण तुरंत लोगों की नजर में आ गया। राहत की बात यह रही कि फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी गावर कंपनी की 146 मीटर लंबी विशाल क्रेन आसानी से ऊपर तक पहुंच गई। यदि यह घटना किसी दुर्गम जंगल में होती तो वहां इतनी बड़ी मशीनरी पहुंचाना लगभग असंभव होता।
विज्ञापन

प्रशासन ने दूतावास के माध्यम से अलेक्सेई के व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क साधा। उनसे बातचीत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे हवा में बिल्कुल भी हिलें-डुलें नहीं। सुरक्षा के लिहाज से जमीन पर तिरपाल और गद्दे बिछाए गए, ताकि किसी अप्रत्याशित स्थिति में उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। वहीं, हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर मंगवाने की भी तैयारी कर ली थी।
रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश स्वयं मौके पर मौजूद रहे। लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद अलेक्सेई को सुरक्षित नीचे उतारा गया और तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनके सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया।
अलेक्सेई ने मंगलवार सुबह बीड़-बिलिंग से अपने एक अन्य साथी के साथ उड़ान भरी थी। उनके साथी ने पुंदल गवाली के जंगल में सुरक्षित लैंडिंग कर ली, जबकि अलेक्सेई रास्ता भटकने के बाद हाइटेंशन बिजली के तारों में जा फंसे। वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम तक उनका संदेश पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में जिला प्रशासन, एनएचएआई और गावर कंपनी की टीम ने जिस तत्परता और समन्वय के साथ काम किया, उसने एक विदेशी पैराग्लाइडर की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें