फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के जाइका परियोजना के निदेशक डाॅ. सुनील चौहान ने चौंतड़ा, जोगिंद्रनगर में किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

चौंतड़ा के लकरेहड़ गांव में किसानों के खेतों में जाकर तैयार हो रही विभिन्न फसल का निरीक्षण किया। किसानों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को अपनाएं। विभाग की ओर से समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न फसलों के बीज भी मुहैया करवाए जाते हैं। फसल विविधीकरण और इसके प्रशिक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद चौंतड़ा में स्थित सैटेलाइट ऑफिस कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया। यहां किसानों से रूबरू हुए और किसानों को उनके उत्पादों को बेचने एवं उनके सुझाव लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें