फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरमुक्त खेती पर काम करेगा किसान संघ : डा. सोमदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश जहरमुक्त खेती पर काम करेगा। हटगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संघ के पदाधिकारियों ने चार जिलों के किसान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने किया। इसमें भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री डाॅ. सोमदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने चार जिलों से आए किसानों को संबोधित किया। कहा कि यदि हमें आने वाले कल को सुरक्षित करना है तो इसके लिए हमें जहरमुक्त खेती पर काम करना होगा।
किसानों को भारतीय किसान संघ के मूल विषयों संकल्पना, रीति-नीति, संगठन कार्यपद्धति, ग्राम समिति स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षित कार्यकर्ता विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों में 515 ग्राम समितियों से 2300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल स्पीति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें