फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयं सहायता समूहों से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान, सुंदरनगर में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में आजीविका संवर्धन, आय सृजन और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के बताए तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। किसानों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में जायका की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जायका उप-परियोजनाओं से जुड़े किसानों को समूहों के गठन, संचालन, लेखा-जोखा और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक डॉ. सुधीर ने किया। केंद्र के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल ने स्वयं सहायता समूहों के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञ डॉ. रवि शर्मा ने समूहों की संरचना, सदस्यों की जिम्मेदारियों और बैठकों की कार्यप्रणाली समझाई। डॉ. अनिल शर्मा ने समूहों के प्रभावी संचालन और लेखा-जोखा रखने के तरीके बताए। वहीं, डॉ. नरेश कुमार ने आजीविका संवर्धन, आय सृजन और विपणन गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. अमर सिंह कौंडल ने सरकारी योजनाओं के अभिसरण, डिजिटलीकरण और बैंकिंग संस्थानों से जुड़ने के तरीके समझाए। समापन पर डॉ. ओम प्रकाश बंसल ने विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें