फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीठ पर पुल का भार, जोखिम में पड़ रही जान

विज्ञापन
नाचन की कोट पंचायत पीठ पर चढ़कर खड्ड पर करते हुए स्कूल जाते हुए। स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन की कोट पंचायत के रठोआ और टिल्लू गांव की चुनाहन खड्ड पर बने पुल के ध्वस्त होने के बाद सारा भार ग्रामीणों की पीठ पर आ गया है। बच्चों को पीठ पर उठाकर खड्ड पार करवानी पड़ रही है ताकि वे स्कूल पहुंच सकें। गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजकीय मिडल माध्यमिक पाठशाला है। यहां दोनों गांवों के करीब 10 बच्चे पढ़ते हैं। गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड्ड पर फुटब्रिज था जो 2023 की आपदा में बह गया है।
विज्ञापन

अब तक यह पुल नहीं बन पाया है। न सरकार और न ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया जबकि ग्रामीणों ने कई बार समस्या से अवगत करवाया। अब हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को पीठ पर उठाकर खड्ड पार करवानी पड़ रही है। इसमें कई बार जान जोखिम में भी पड़ जाती है। अचानक बारिश होने पर खड्ड का जलस्तर बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खड्ड पर बहे फुटब्रिज की जगह नया पुल बनाया जाए ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
...
अभिभावक अनंत राम, रोशन लाल, तारा चंद, हेम राज ने बताया कि पुल की सुध पंचायतें भी नहीं ले रही हैं। लिखित में शिकायतें भी की गईं। यह रास्ता सिर्फ कोट पंचायत को ही नहीं बल्कि दुगराई पंचायत को सलवाहन पंचायत के पाली और बृखमणी पंचायत से जोड़ता है। हालांकि कोट पंचायत ने ही पांच लाख की लागत से यह पुल बनवाया था।
विज्ञापन

......
चुनाहन खड्ड में 2023 की बाढ़ में यह फुटब्रिज बह गया था। उस समय सलवाहन पंचायत ने अपनी तरफ से बरसात से पहले कटिंग की थी। इसकी वजह से बरसात में यह पुल गिर गया था। इस पुल के नुकसान की जानकारी प्रशासन को 2023 में दी जा चुकी है।
-दिनू राम, प्रधान कोट पंचायत, विकास खंड धनोटू
....
इस संबंध में कोट पंचायत ने पुल के पुनर्निर्माण के लिए चार लाख का प्रावधान किया है। मगर इस निर्माण में एफआरए की वजह से यह काम लटका हुआ है। जिला प्रशासन अगर इस समस्या का हल करने के साथ बजट उपलब्ध करवाए तो मनरेगा के तहत इस पुल का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन

-रमा सूद, बीडीओ धनोटू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें