पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन पधर में 15 से 19 अप्रैल तक किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।
एसडीएम ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियां गठित की जाएंगी। बैडमिंटन, बेबी शो, वाॅलीबाल, रस्साकशी और दंगल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।
हर दिन महिला मंडलों और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। विभिन्न देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा और एक भव्य जलेब निकाली जाएगी। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद