फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेत में पावर टिलर की चपेट में आया किसान, टांग में चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ढेलू गांव में रविवार खेत में काम करते समय पावर टिलर की चपेट में आने से किसान रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसकी टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा रेफर कर दिया। घायल किसान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें