फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऑटो रिक्शा पर प्रदर्शित होगी किराया सूची, लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ और ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में ऑटो रिक्शा किराये को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी ऑटो रिक्शा पर निर्धारित किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर किराया सूची से संबंधी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को निर्धारित किराये की स्पष्ट जानकारी मिल सके। बैठक के दौरान अधिक किराया वसूलने और वाहनों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित न किए जाने संबंधी शिकायतों पर चर्चा हुई। ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के आधार पर चालकों के चालान किए जा रहे हैं, जबकि कई मामलों में यूनियन को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं मिलता।
यूनियन ने मांग उठाई कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें मिलने पर शिकायतकर्ता और यूनियन प्रतिनिधियों को एक साथ बुलाकर संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन शिकायतों की निष्पक्ष पड़ताल भी आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक में बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन का कहना था कि पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से चालकों की आय प्रभावित हुई है। ऐसे में लगातार शिकायतों और कार्रवाई के कारण चालकों में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
किराया सूची से दूर होगा भ्रम : आरटीओ
आरटीओ नवीन कुमार ने कहा कि ऑटो रिक्शा पर किराया सूची प्रदर्शित होने से किराये को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच उत्पन्न होने वाला भ्रम समाप्त होगा तथा विवादों में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में इस संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें