फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माता मुरारी देवी में मेला शुरू, आज होगी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले की मुरारी धार पर माता मुरारी देवी के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य विभाग विवेक चंदेल ने किया। माता मुरारी सेवा समिति के प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेले के प्रथम दिन अभिषेक सोनी ने अपने भजनों से हजारों श्रद्धालुओं और मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे वातावरण को मां के भजनों के गुणगान से भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि 27 मई सोमवार को बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी मुख्य मेहमान के तौर पर मेले में आएंगे। सोमवार को ही विशाल छिंज का आयोजन होगा। इसमें हिमाचल कुमार की माली होगी, जिसमें 19 साल की आयु वर्ग के पहलवान दमखम दिखाएंगे। बड़ी माली में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान भाग लेंगे। सोमवार को ही मेले का समापन शाम को सात बजे होगा। आयोजकों ने विशाल छिंज का आनंद उठाने के लिए सभी से माता मुरारी देवी पहुंचने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें