फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एडीएम ने किया चुनावी रिहर्सल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
सुंदरनगर में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल के दौरान उन्हें वीवीपैट और ईवीएम की जानकारी
विज्ञापन
सुंदरनगर में मतदान कर्मियों की रिहर्सल का दूसरा चरण संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। 1 जून को होने वाले आम लोकसभा चुनाव के लिए सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से तैनात पुरुष और महिला मतदान कर्मियों की चुनावी रिहर्सल का दूसरा चरण शनिवार को संपन्न हो गया। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने रिहर्सल का औचक निरीक्षण किया। रिहर्सल में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले लगभग 400 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरीश समरा ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल का दूसरा चरण शनिवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को तमाम मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी। पोलिंग पार्टियों को मतदान के दौरान लगने वाले विभिन्न प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। ईवीएम कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट को स्थापित करने और उसके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ईवीएम डेमो काउंटर भी स्थापित किया गया। इसमें मतदान कर्मियों को ईवीएम के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया और मतदान कर्मियों को ईवीएम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर मतदान कर्मियों को फार्म नंबर 12 चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र से तैनात मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मत का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें