फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 26 तक किसान आईडी नहीं बनाई तो सरकारी योजनाओं से होंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद-बीज सब्सिडी और पीएम किसान निधि के लिए है मुख्य शर्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के सभी किसानों को भारत सरकार व राज्य सरकार के एग्रीस्टैक के तहत 26 सितंबर तक फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। रजिस्ट्री में किसानों की डिजिटल पहचान और भूमि संबंधी रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे, जो भविष्य में कृषि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक होंगे। समय पर पंजीकरण न कराने पर बीज, कृषि उपकरण, सब्सिडी, पीएम-किसान सम्मान निधि और आगामी सीजन में खाद जैसी सुविधाओं में दिक्कत हो सकती है। कृषि विभाग मंडी के उप निदेशक डॉ. चौधरी ने किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। किसान नजदीकी लोक मित्र केंद्र या निर्धारित पंजीकरण केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए पहचान दस्तावेज, भूमि अभिलेख (जमाबंदी/खसरा) और सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें