गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले में शनिवार को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से कृषि संबंधित योजनाओं, उत्पादों, उपकरणों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। मेले में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल सजाए। स्टॉलों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को विभागीय योजनाओं, कृषि उपकरणों तथा खेती में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी मेला समापन होने तक दी जाएगी। प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। समूहों की ओर से तैयार किए गए स्थानीय खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य सामग्री को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। संवाद