फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर दिखी गुटबाजी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों को मास्क व फल बांटते ब्लॉक कांग्रेस क
विज्ञापन
सत्ता परिवर्तन के बाद भी कांग्रेस जोगिंद्रनगर में कम नहीं हुई गुटबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के जन्मदिवस पर भी जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट नहीं दिखे। अस्पताल में कांग्रेस के दो गुटों ने अलग-अलग मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर के साथ नगर परिषद अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति और उपाध्यक्ष प्यार चंद के साथ मरीजों का हालचाल पूछा। साथ ही मरीजों को फल भी बांटे। उनके साथ द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बामन देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरव ठाकुर, इंद्रपाल, प्रशांत शर्मा, सजय ठाकुर, जगदीश, नागेश, संजय कुमार, कृष्ण, लकी, रविंद्र कुमार, राहुल ठाकुर आदि कार्यकर्ता भी पहुंचे। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार हासिल कर सिविल अस्पताल में दाखिल एक मरीज को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के साथ नगर परिषद के पूर्वाध्यक्ष ममता कपूर और पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार एक समान विकास की राह में अग्रसर होकर नई इबारत लिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें