फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कड़ी मशक्कत के बाद सेप्टिक टैंक से निकाला बैल

Sun, 26 Mar 2023 05:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नेरचौक में सैप्टिक टेंक में गिरे बेसहारा बैल को बाहर निकालते हुए स्थानीय ग्रामीण व नगर निगम के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। स्थानीय बाजार में बेसहारा बैल के सेप्टिक टैंक में गिर गया। उसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इससे उसकी जान बच गई।
नेरचौक बाजार में स्थित सैनी इलेक्ट्रिकल मार्केट में एक कारोबारी की ओर से नई दुकान तैयार की जा रही है। उसके अंदर कारोबारी ने सेप्टिक टैंक भी बनाया है। जब कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से किसी के रंभाने की आवाज सुनाई दी। निकट जाकर देखा तो बैल सेप्टिक टैंक में गिरा था। लोग अपने तरीक से बैल को बाहर निकालने की जुगत लगाने में जुट गए। दोपहर 12 बजे लोगों ने इस बारे में नगर परिषद नेरचौक के सेनेटरी अधिकारी गोपाल को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सफाई कर्मचारी सचिन पाल, राम गोविंद मौके पर पहुंचे और बैल को निकालने में जुट गए। शाम चार बजे सेप्टिक टैंक को काट कर हाइड्रा मशीन की मदद से बेसहारा बैल को रस्से से बांध कर बाहर निकाला गया। सफाई पर्यवेक्षक गोपाल ने बताया कि बेसहारा बैल को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि घरों दुकानों और अन्य स्थानों पर सैप्टिक टैंक को खुला न छोड़ें। यदि भविष्य में इस तरह की घटना होती है तो संबंधित भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें