फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलग में 593 लोगों की आंखें जांची, 68 की आज पालमपुर में होगी सर्जरी

Sun, 08 Feb 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के सिलग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में रोगियों की जांच करता चिकित्सक। स्त्रोत आय
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा दिल्ली द्वारा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सिलग गांव में शनिवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के 593 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनकी आंखों की गहन जांच रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा (पालमपुर) के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन

सभा के प्रधान आरके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान 68 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए हैं। इन सभी चयनित रोगियों के ऑपरेशन रविवार को मेला मल सूद रोटरी आई अस्पताल मारंडा में किए जाएंगे। संस्था द्वारा इन रोगियों को अस्पताल ले जाने, ऑपरेशन करवाने और वापस घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है।
ऑपरेशन के बाद सोमवार को सभी मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त 15 दिन बाद संस्था द्वारा पुनः सिलग गांव में एक विशेष फॉलो-अप शिविर लगाया जाएगा। इसमें सभी रोगियों की आंखों की रिकवरी की जांच होगी। शिविर के दौरान जरूरतमंदों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें