फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाई बोल्टेज बिजली लाइन के इंसूलेटर में धमाका, कई वार्डों की बिजली रही गुल

Mon, 09 Sep 2024 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
तारों से धमाके के बाद निकले धुएं को देखकर सहमे लोग, निकले घरों से बाहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी) । जोगिंद्रनगर में बिजली के हाई बोल्टेज तारों के इंसूलेटर में अचानक धमाका होने से कई वार्डों की बिजली गुल रही। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
इसके बाद बिजली के तारों से निकले धुएं के गुब्बार को देखकर उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई। विद्युत उपकरणों के नुकसान की आशंका को देखते हुए उपभोक्ताओं ने बिजली के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए। हालांकि इस हादसे में बिजली बोर्ड को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन रिहायशी इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों 66 मेगावाट पन विद्युत विद्युत बस्सी परियोजना के भी पोटेंशनल ट्रांसफार्मर में अचानक हुए ब्लास्ट के बाद उसमें आग लग जाने से बिजली बोर्ड में हड़कंप मच गया था। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के अलावा पालमपुर और हमीरपुर में भी बिजली का संकट गहराने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी थी। बिजली के अतिरिक्त भार और उपकरणों की क्षमता में विस्तार न होने का भी एक कारण इस प्रकार की घटनाओं को माना जा रहा है। विद्युत बोर्ड सब डिविजन एक के कनिष्ठ अभियंता पारस के अनुसार रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप बिजली के 11 केवी हाई बोल्टेज तारों के इंसूलेटर में अचानक हुए धमाका होने से शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। इसे देर शाम ही बहाल भी कर दिया गया। बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि बिजली उपकरणों में हुए इस हादसे से किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि बाधित क्षेत्रों की बिजली भी तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें