फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकारी स्कूल सुंदरनगर का परीक्षा परिणाम शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 मई को घोषित 12वीं कक्षा के सभी संकायों के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य लेख राम भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 92.56 प्रतिशत रहा, जो अत्यंत सराहनीय है। विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कला संकाय में सौरव ने 448 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, स्वास्तिक ने 434 अंक लेकर द्वितीय तथा प्रमोद ने 395 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में मोहित ने 439 अंक प्राप्त कर प्रथम, अभिनव ने 421 अंक लेकर द्वितीय तथा परीक्षित ने 393 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अंशुल ने 336 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, करण ने 308 अंक लेकर द्वितीय तथा रोहित ने 307 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी है, जिन्होंने विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें