फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निकाय के 61 वार्डों में 180 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना और करसोग के बरल वार्ड में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

रिवालसर और जगातखाना में निर्विरोध चुने पार्षद
निर्दलीय को उगता सूरज, कार और ताला-चाबी चुनाव चिह्न
सुरेंद्र शर्मा

मंडी। मंडी जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन अब उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। नगर निगम मंडी सहित जिले की सात निकायों के 65 वार्डों में से 61 वार्डों में चुनाव होंगे। नगर पंचायत करसोग के जगातखाना वार्ड एक की सैना देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। जबकि, नगर निगम के बैहना और करसोग के बरल वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इस तरह अब जिले के सात निकायों में 180 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
नगर निगम मंडी में 42 उम्मीदवार रह गए हैं। नगर परिषद नेरचौक में 35, इसी तरह नगर परिषद सुंदरनगर में 31, नगर परिषद जोगिंद्रनगर में 17 उम्मीदवार एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। नगर परिषद सरकाघाट में 25 उम्मीदवार जबकि नगर पंचायत करसोग में 15 तथा रिवालसर में भी नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद 15 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के खलियार वार्ड में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी अलकनंदा हांडा को उगता हुआ सूरज चुनाव चिह्न मिला है। जितेन मल्होत्रा को कार, राजीव वैद्य को ताला चाबी चुनाव चिह्न मिला है।
वार्ड नंबर 12 भगवाहन से आजाद उम्मीदवार अनिल कपूर को भी उगता हुआ सूरज चुनाव चिह्न मिला है। तल्याहड़ वार्ड से कांग्रेस से नाराज हो कर चुनाव में कूदे अधिवक्ता आकाश शर्मा को कार चुनाव चिह्न तथा भगवाहन वार्ड से अन्य आजाद उम्मीदवार चंद्रशेखर को भी कार चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन

नगर निगम के खलियार व भगवाहन वार्ड में ही अब तिकोना मुकाबला होने की उम्मीद है। इन वार्डों में तीन से पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में जुटे हुए हैं। वार्ड नंबर 11 समखेतर से आजाद उम्मीदवार निखिल वालिया को भी चुनाव चिह्न कार मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें