फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज शुरू न करवाने पर सांसद खफा

Tue, 26 Apr 2016 10:53 PM IST
मंडी
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को नेरचौक मेडिकल कॉलेज को लेकर ज्ञापन सौंपते सांसद राम स्वरूप शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक शुरू न करवाने पर मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम जानबूझकर कर इस मामले को अगले चुनाव तक लटकाना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रय से मिलकर मामला उठाया है। बताया कि छह माह से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर केंद्र सरकार ने लगभग आठ सौ करोड़ खर्च कर दिए हैं। प्रदेश सरकार इसे चलाने में आनाकानी कर रही है। कांग्रेस जानबूझकर इसे विधानसभा चुनावों तक टालना चाह रही है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री लोकसभा चुनावों में मिली हार और मंडी से अपनी पत्नी के हारने के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रय से मिलकर उनका इस अस्पताल के लिए 280 करोड़ की राशि जारी करने पर आभार जताते हुए आग्रह किया कि इस ईएसआईसी मेडिकल कालेज को संचालित करने के बारे में दो टूक निर्णय प्रदेश हित में लिया जाए। दो सप्ताह पूर्व उनके द्वारा भेजी गई केंद्रीय श्रम मंत्रालय की टीम की रिपोर्ट के आधार पर अब इसे चलाने और कक्षाएं बैठाने पर तुरंत निर्णय लिया जाए। जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद को आश्वासन दिया है कि जल्द इसके संचालन को लेकर निर्णय प्रधानमंत्री से परामर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें