फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नदारद रहे ईओ, विकास कार्यों के प्रस्ताव अधर में लटके

विज्ञापन
नगर परिषद जोगेंद्रनगर की बैठक में मौजूद अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल साथ में पार्षद र
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष की ओर से बुलाई आपात बैठक में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के न पहुंचने से विकास कार्य के प्रस्ताव फिर अधर में लटक गए हैं। योजनाओं की समीक्षा भी नहीं हो पाई। शुक्रवार को सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल के साथ दो अन्य पार्षद राजीव कुमार और शिखा भी निराश होकर लौट गए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे अधिकारी के अवकाश पर चले जाने और अतिरिक्त कार्यभार जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से न संभालने के चलते मासिक बैठक रद्द हुई है।
विज्ञापन

करीब छह महीने से मासिक बैठकों को लेकर पार्षद नगर परिषद कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। बैठकें न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। पुराने विकास कार्यों का अवलोकन भी नहीं हो पा रहा है। कुछ कार्यों के समय पर पूरे न होने पर रद्द करने की भी नौबत आ गई है।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने निदेशक शहरी विकास विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि मुख्य सचिव से भी मासिक बैठकों का संचालन न होने को लेकर पत्राचार शुरू किया गया है। निदेशक शहरी विकास विभाग से भी मासिक बैठकों को व्यवस्थित करने को लेकर मांग उन्होंने की है।
विज्ञापन

...
नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को बुलाई बैठक में कार्यकारी अधिकारी के न पहुंचने से पूर्व में स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा नहीं हो पाई है। शहरी क्षेत्र के कायाकल्प के प्रस्ताव भी पारित नहीं हो पाए। अब 24 फरवरी को बैठक के आयोजित करने को लेकर निदेशक शहरी विकास विभाग से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

-ममता कपूर, अध्यक्ष, नगर परिषद जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें