फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत की अनुमति के बिना बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा और हुड़दंग पर भी सख्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत बह की पहली ग्राम सभा में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और ट्रांसजेंडर के प्रवेश को पंचायत की अनुमति से जोड़ने का निर्णय लिया। बिना अनुमति राशि मांगने वालों पर भी यही नियम लागू होगा। प्रधान लता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं की 75 प्रतिशत से अधिक भागीदारी रही। बैठक में उपप्रधान चिंत राम, वार्ड सदस्य, सचिव अमन, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। जन्मदिन पर 500 और विवाह पर 1,000 रुपये से अधिक राशि न देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


ग्राम सभा ने सड़कों के किनारे नालियां बनाने, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत, वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन समेत जल जनित रोगों की रोकथाम, नशा मुक्ति और चिट्टा विरोधी अभियान पर भी चर्चा की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चेतावनी के बाद सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें