विभिन्न ट्रेडों के 2016 से 2024 तक पासआउट युवा दे सकेंगे साक्षात्कार
चयनित उम्मीदवार को मिलेगा 24,550 रुपये सीटीसी मासिक वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए मंडी में 12 नवंबर को सुजुकी मोटर गुजरात कंपनी कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवार को आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है।
यह साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होगा। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थियों को दिए गए व्यवसायों में आईटीआई 2016 से 2024 तक (एनसीवीटी/एससीवीटी) में पासआउट प्रशिक्षणार्थियों जैसे फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, वायरमैन, शीट मैटल, इलेक्ट्रॉनिक्स और पेंटर जनरल व्यवसाय में पासआउट अभ्यर्थियों के लिए कंपनी साक्षात्कार लेगी।
उधर, संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि अभ्यर्थी के दसवीं में कम से कम अंक 40 प्रतिशत और कम से कम 50 प्रतिशत के साथ आईटीआई पास की हो। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 24,550 (सीटीसी) प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा खाना रियायती दर पर मिलेगा। कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बायो डाटा सहित अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ फोटोकॉपी की दो कॉपी जैसे दसवीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ एवं 3 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 8445639001 और 8745020952 पर संपर्क करें।