फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की 46 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा

Mon, 25 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कदम ने की। बैठक में 46 सूत्रीय मांग पर चर्चा की गई। इसमें अधिकतर मांगों का निपटारा किया गया। जबकि बाकी मांगों को संबंधित विभागों को समाधान करने के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा लाए गए मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि कर्मचारियों के आवासों की समय-समय पर मरम्मत की जा रही है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को लंबित पड़े चिकित्सा प्रतिपूरक व यात्रा भत्ता बिलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश भी दिए।

उन्होंने सभी कार्यालयों में शुद्घ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर फिल्टर लगाने के लिए भी उचित कदम उठाने को कहा। उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर उपमंडल स्तर पर भी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक किया करें। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


महासंघ ने मांग की कि लोक निर्माण विभाग में फील्ड स्टाफ कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाए जाएं। सुंदरनगर में हाउसिंग बोर्ड के जनरल पुल के सरकारी आवासों की मरम्मत करवाई जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीपीएफ का अंतिम भुगतान करें। वन विभाग के उपमंडल गोहर में वन मजदूर की वरिष्ठ सूची को ठीक करने, उपमंडल गोहर के जंजैहली व गोहर में गैस एजेंसी खोली जाए। बैठक में संजय गारला, सतीश ठाकुर, नागेंद्र कपूर, मनीश गुलेरिया, कमल ठाकुर, ओम प्रकाश, राजेंद्र ठाकुर, संजीव चौधरी, मोती राम चौहान, राजेश राव, धर्म सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें