फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ कर बाधित कर दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बिजली बोर्ड के हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मरों को बाधित करने का मामला पुलिस थाना पहुंचा है। विद्युत बोर्ड ने बिजली बाधित कर रहे शातिरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पुलिस और प्रशासन से की है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, हर्बल गार्डन, समलोट और गलू के समीप बिजली बोर्ड के 250 और 100 किलोवाट के ट्रांसफार्मरों के शातिरों ने जीयो स्विच काट दिए। इससे बिजली गुल हो गई और सैकड़ों उपभोक्ता गर्मी से परेशान हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शातिरों का पता लगाने में जुट गई है। अभी तक किसी भी शातिर का सुराग नहीं लग पाया है।
बिजली ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ पर बोर्ड के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को लिखित तौर पर अवगत करवाया है। वीरवार को बिजली बोर्ड सब डिविजन एक जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर के जीयो स्विच को हाथ लगाने पर कर्मचारियों को भी आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। शातिर छेड़छाड़ कर अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने कहा कि शातिरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें