फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जमीन छू रहे बिजली के तार, बोर्ड प्रबंधन की आंखों पर परदा

Mon, 04 Nov 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम के बैहना वार्ड में झूलती बिजली बोर्ड एलटी लाइन। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम बैहना वार्ड का हाल, ग्रामीणों का आरोप, कई बार बताने के बावजूद नहीं हो पाया सुधार
विज्ञापन

कहा- हादसा होने के बाद जागेगा बोर्ड प्रबंधन, लापरवाही पर कौन जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी


बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के मर्ज एरिया बैहना वार्ड में बिजली बाेर्ड की लापरवाही की हद हो गई है। यहां करीब छह महीनों से विद्युत बोर्ड की एलटी लाइनें जमीन छू रही हैं, लेकिन ग्रामीणों के बार-बार बताने के बावजूद बिजली बोर्ड प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां शायद कोई हादसा होने के बाद ही बोर्ड प्रबंधन जागेगा। ऐस में लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा।
स्थानीय लोगों में विद्या देवी, सुनील कुमार, कन्हैया राव, हेमराज आदि ने बताया कि बैहना वार्ड में विद्युत बोर्ड की ओर गे बिछाई गई एलटी लाइनें राहगीरों के सिर को छू रही हैं। हालांकि इन लाइनों को संवेदनशील मानते हुए इन्हें 12 से 15 फुट की ऊंचाई पर होना चाहिए, लेकिन यहां हालत ये हैं कि वार्ड के कई स्थानों पर ये तार इतनी कम ऊंचाई पर लटके हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें छुआ जा सकता है। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आजकल गेहूं की बुआई का सीजन है। किसान खेतों की सफाई के साथ खेतों की जुताई का कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन खेतों में लटकी एलटी लाइनों की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का हर समय अंदेशा बना हुआ है। इन तारों के डर से किसान पशुओं के लिए पेड़ों से पशुचारा भी नहीं निकाल पा रहे हैं। कई स्थानों पर तार पेड़ों से लिपटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान बारे कई बार विद्युत बोर्ड गुटकर कार्यालय में अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि बैहना वार्ड में जमीन छू रही इन एलटी लाइनों को पोल लगा कर ऊंचा उठाया जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण लामबंद होकर बोर्ड कार्यालय का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे। उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

तारों को शीघ्र ही ऊपर उठाया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और इसके टेंडर होना बाकी हैं। टेंडर लगने के तुरंत बाद यह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -पुष्पराज, बोर्ड कार्यालय गुटकर के कनिष्ठ अभियंता

नगर निगम के बैहना वार्ड में झूलती बिजली बोर्ड एलटी लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें