फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में बुजुर्ग किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें समाजसेवी प्रेमलाल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तहसील कल्याण अधिकारी धर्मशीला ने कहा कि बुजुर्गों को अपने आप को अकेला नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन

यह भी न समझें कि उम्र के इस पड़ाव में कुछ नहीं कर सकते। मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने कहा कि बुजुर्ग इस देश की आधारशिला हैं। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से कंबल और गर्म चादरें देकर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बुजुर्गों के लिए रंगारंग कार्यक्रम और खेलों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में पुरुष वर्ग में भीष्म राम प्रथम और नागराज द्वितीय रहे। महिला वर्ग में उर्मिला प्रथम और चिंता देवी द्वितीय रहीं। कप ब्रिज गेम में पुरुष वर्ग में नंदलाल और महिला वर्ग में उमा देवी विजयी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें