लडभड़ोल (मंडी)। भराड़ू में छत से गिरकर घायल हुए 63 वर्षीय बुजुर्ग घायल की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान वीरवार को मौत हो गई। भराडू के दिलीप चंद (63) पुत्र रामदास भराड़ू 31 मार्च की रात को अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, लेकिन चोटें इतनी गंभीर होने से उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी बस्सी की टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं। संवाद