गोहर (मंडी)। सराजघाटी के डडोह गांव में वृद्ध की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन चंद (58) निवासी डडोह के रूप में हुई है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार किशन चंद ने घर में गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया। बुधवार देर रात करीब 10 बजे किशन चंद की उसकी मौत हो गई। संवाद