फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईएसबीटी दिल्ली से आठ, चंडीगढ़ से नौ विशेष बसें आज आएंगी मंडी

Wed, 30 Oct 2024 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडी डिवीजन दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाएगा। 31 अक्तूबर यानी आज बुधवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से 17 विशेष बसें जिले के विभिन्न स्थानों के लिए आएंगी। इससे प्रदेश से बाहर कार्य करने वाले लोग दिवाली पर घर आकर अपने परिवार से साथ खुशियां साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन

दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को रात 9ः00 बजे दिल्ली-कोटली रूट पर एक बस चलाई जाएगी। इससे बस के चालक और परिचालक को अपने घर पर दिवाली मनाने का अवसर नहीं मिल सकेगा। दिवाली के दिन अन्य बसें 31 अक्तूबर को शाम 5:00 बजे तक ही चलेंगी, जिसके कारण एक नवंबर की सुबह बसों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
30 अक्तूबर को एचआरटीसी बद्दी-नालागढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली से विशेष बसें चलाएगा। मंगलवार को मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट डिपो से दो-दो बसें स्पेशल यात्रियों के लिए भेजी गईं। एक स्पेशल बस नालागढ़ के लिए भी भेजी गई। 30 अक्तूबर को चंडीगढ़ से मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट के तीन-तीन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) दिल्ली से 30 अक्तूबर को जिले के तीन डिपो के लिए आठ स्पेशल बसें चलेंगी। इसमें सरकाघाट डिपो की पांच, धर्मपुर की दो और जोगिंद्रनगर की एक बस शामिल होगी। निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 29 और 30 अक्तूबर को कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली के दिन कोटली-दिल्ली बस सेवा जारी रहेगी। साथ ही अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। लोकल रूटों की बसें शाम 5ः00 बजे तक ही चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोटली-दिल्ली बस सेवा जारी रहेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें