फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनडीआरएफ बटालियन के निर्माण की कवायद तेज, मिट्टी की सैंपलिंग शुरू

विज्ञापन
एनडीआरएफ कैंपस साइट से मिट्टी के सैंपल लेते एलाइड कंपनी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सीपीडब्ल्यूडी की निगरानी में एलाइड कंपनी कर रही जांच
विज्ञापन

दिल्ली की लैब में होगी मिट्टी के सैंपल की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। बल्ह के बैहना में प्रस्तावित एनडीआरएफ बटालियन के निर्माण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। वीरवार को साइट पर मिट्टी की सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की निगरानी में दिल्ली की एलाइड कंपनी के कर्मचारी मिट्टी के नमूने ले रहे हैं। करीब 20 से 25 दिन में सैंपलिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पैच वन में करीब 60 स्थानों पर गड्ढे कर मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। जमीन से करीब छह मीटर नीचे से नमूने लिए जा रहे हैं, ताकि मिट्टी की मजबूती और निर्माण के लिए उसकी क्षमता का आकलन किया जा सके। सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दो दिन बाद सैंपलिंग के लिए एक और टीम साइट पर पहुंचेगी। पैच टू में भी जल्द सैंपलिंग का काम शुरू किया जाएगा।
सैंपलिंग पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट सीपीडब्ल्यूडी को सौंपी जाएगी। एलाइड कंपनी के सुपरवाइजर शब्बीर ने बताया कि नियमानुसार मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैहना में एनडीआरएफ बटालियन कैंपस के लिए 23.97 हेक्टेयर भूमि एनडीआरएफ के नाम हो चुकी है। वहीं, फोरलेन से कैंपस तक 15 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए 1.3 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस संबंध में प्रभावित परिवारों के साथ प्रशासन की एक दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे बटालियन की स्थापना का काम प्रभावित हो रहा है।
मिट्टी के नमूनों की जांच और रिपोर्ट आने के बाद साइट की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ निर्माण के लिए जमीन की उपयुक्तता भी स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें