फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षा मंत्री ने नवाजे मंडी कॉलेज के मेधावी

विज्ञापन
राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित क
विज्ञापन
विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित 75वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिरकत की। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हर किसी का मन मोह लिया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज तीव्र प्रतिस्पर्धा का दौर है और ऐसे में कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन ही छात्र-छात्राओं के लिए आगे बढ़ने की सीढ़ी होती हैं।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कॉलेज भवन के लिए लगभग 46.17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक इस भवन के लिए करीब 18.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। भवन व परिसर के शेष कार्य के लिए भी प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है और उसी के अनुरूप राशि जारी कर दी जाएगी।
समारोह में विधायक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी, लाल सिंह कौशल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
इन्हें मिला सम्मान
मुख्य अतिथि ने ट्विंकल कुमारी, तनु शर्मा, यमुना देवी, शिवम चौहान, रीता देवी, मुस्कान, रक्षा देवी, हर्षिता देवी, अंबिका, ज्योति, सक्षम कौशिक, ईशा कुमारी, विपाशा कुमारी, अनुपमा, लकी ठाकुर, चेतन चौधरी, सिद्धार्थ ठाकुर, सिद्धार्थ राव, शिवानी कुमारी, समृद्धि शर्मा, हिमांशु चौहान व अन्य मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें