फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शूटिंग स्पर्धा में मंडी के निशानेबाजों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित तृतीय प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिला मंडी के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। अंडर-12 पुरुष वर्ग में ग्रीक मिन्हास ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। अद्विक ठाकुर ने रजत और अंवित महाजन ने कांस्य पदक जीता, जबकि करतार सिंह चौथे स्थान पर रहे। अंडर-12 महिला वर्ग में अनाया शर्मा ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर और जूनियर वर्ग में प्रिंस शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेहुल लखनपाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। आकांक्षा ठाकुर ने 10 मीटर यूथ महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शौर्य प्रताप, अयान गुप्ता, गुरदेव सिंह, विद्युत डोगरा, आदित्य शर्मा, व्योम शर्मा, अन्वेष शर्मा, वैभव, इशिता सैनी, चिन्मय शर्मा, मेघ सिंह, करतार सिंह, अद्विक शर्मा और तेजस्विनी सिंह ने सराहनीय प्रदर्शन किया। अकादमी के संचालक अजय लखनपाल ने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें