फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधर में भूकंप के झटके घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 24 Dec 2016 10:32 PM IST
मंडी
विज्ञापन
जिला के पधर में भूकंप के झटके के बाद घरों से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जिला के पधर क्षेत्र में शनिवार देर शाम 7:55 पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि घरों के अंदर मौजूद लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हालांकि, जिला मुख्यालय में झटके महसूस नहीं किए गए हैं। धर्मशाला से कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से लौट रहे आर्युवेद मंत्री कर्ण सिंह और उनकी पत्नी रेस्ट हाउस डलाह आईपीएच के रेस्ट हाउस में रुके हुए थे। भूकंप के झटके के बाद वह भी बाहर निकल आए। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाभ सिंह कौशल, अनूसूचित जाति के पूर्व चैयरमैन चमन राही, द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया सहित सहित पार्टी के डेढ़ सौ कार्यकर्ता कुछ देर के लिए रुके थे।  भूकंप के पांच मिनट बाद भी स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह भी डलाह आईपीएच रेस्ट हाउस में पहुंचे।

उन्होंने गाड़ी में ही कार्यकर्ताओं से बातचीत की। भूकंप के दौरान एनएच के इर्द गिर्द सभी गाड़ियां रुक गईं। यात्री भूकंप के झटकों के चलते गाड़ियों से बाहर निकल गए। एसडीएम पधर आशीष शर्मा ने कहा कि शनिवार देर शाम 7:55 पर भूकंप का एक बड़ा झटका महसूस किया गया है। हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उधर, डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि भूकंप के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें