फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम मंडी में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू

Fri, 12 Dec 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी ने ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और त्वरित सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 11 दिसंबर से ई-ऑफिस प्रणाली को शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से अब फाइल कार्यवाही, पत्राचार, अनुमोदन एवं कार्यालय निपटान ई-फाइलों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे कार्य प्रक्रिया तेज, सटीक और कागज रहित बनेगी। जिले में नगर निगम मंडी पहला नगरीय स्थानीय निकाय है, जिसने ई-ऑफिस प्रणाली को लागू कर डिजिटल प्रशासन की दिशा में अग्रणी पहल की है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि ई-ऑफिस की शुरुआत से कार्यालय प्रक्रियाओं में गति आएगी, रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित होगा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढेगी, नागरिक सेवाओं के निपटान में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें