सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशन कल्याण संगठन सरकाघाट इकाई की बैठक वीरवार को प्रधान अमित चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन का विरोध जताया। कल्याण संगठन के प्रधान अमीचंद ने कहा कि 11 दिसंबर होने पर भी अभी तक उनकी पेंशन बैंक खातों में नहीं पड़ी है और न ही कोई पेंशन संबंधित लाभ दिए गए हैं। इसका सभी पेंशनरों कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार व प्रबंधन से आग्रह किया है कि हर माह की पहली तारीख से पहले उनके बैंक खातों में पेंशन डाली जाए। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र पेंशन जारी नहीं की गई तो सभी पेंशनर अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। संवाद