चैलचौक (मंडी)। चच्योट पंचायत के बाद शाला और तुना पंचायतों में भी डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। शाला और तुना में बुधवार को डायरिया के चार ताजा मामले सामने आए हैं। दो मामले चच्योट में सामने आए हैं। आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। दोनों विभागों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने शाला और तुना पंचायतों का दौरा कर मरीजों को दवाइयां बांटीं। बता दें कि चच्योट में अब तक करीब साठ डायिरया के मामले सामने आ चुके हैं।
चच्योट पंचायत के पेयजल स्रोतों के टैंकों में ठप पड़े फिल्टर महकमे ने सुचारु कर दिए हैं। दिन भर आईपीएच विभाग के कर्मचारी खराब पड़े फिल्टरों को दुरुस्त करते दिखाई दिए। वहीं पानी की टेस्टिंग कर आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने नेरचौक मेडिकल कॉलेज और चंडीगढ़ जांच के भेज दिए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी फैलने के सही कारणों का पता लग पाएगा। जांच में यह भी सामने आया है कि खराब पानी में कहीं केमिकल तो नहीं मिल गया है। जिससे डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएमओ डॉ. केआर शर्मा ने नए 6 केस सामने आने की पुष्टि की है।