फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जागर नाले के उफान से हाईवे पर आए पत्थर, एक घंटा बंद रहा मार्ग

विज्ञापन
मंडी-पंडोह के बीच जागर नाले के उफान पर आने से एनएच के आसपास गिरे बोल्डर। स्त्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। जागर नाले के उफान के कारण रविवार रात 10 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। उफान के चलते बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) हाईवे पर आ गए।
विज्ञापन

इससे कलवर्ट बंद हो गया और पानी का बहाव मुड़कर लोअर नौ मील की ओर हो गया। लोअर नौ मील में बसे 13 परिवारों ने पूरी रात भय के साये में काटी। एक घंटा बाद अस्थायी तौर पर हाईवे बहाल किया गया। सोमवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी-पंडोह के नौ मील क्षेत्र में फिर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए।
इससे हाईवे फिर से बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब 4:00 बजे हुई। हाईवे को करीब ढाई घंटे के बाद सुबह 6:30 बजे यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद हाईवे लगभग 9 बजे फिर बंद हुआ और लगभग एक घंटा के बाद खुला। इस दौरान कुल्लू अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई जा रही एंबुलेंस समेत वाहन फंसे रहे। मलबे में फंसे एक वाहन को हाइड्रा मशीन के जरिये बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार रात हुई भारी बारिश ने पड़ोह क्षेत्र के हाईवे के साथ बसे लोअर नौ मील में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। यहां बसे 13 परिवारों ने पूरी रात भय के साए में काटी। नौ मील निवासी सूरत राम ने बताया कि 2023 से ही इस नाले की यह स्थिति बनी हुई है। कई बार एनएचएआई और कंपनी प्रबंधन को बोला, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। उन्होंने डीसी मंडी से अपील की है कि जागर नाले के पत्थरों को जल्द से जल्द तोड़ा जाए ताकि नाले का बहाव अवरुद्ध न हो।
....
पुलिस निगरानी में भेजे जा रहे वाहन
नौ मील अब हाईवे का सबसे संवेदनशील और भयानक हिस्सा बन चुका है। आए दिन मलबा गिरने की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। सोमवार को भी जब हाईवे खोला गया तो पुलिस की निगरानी में एक-एक कर वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और इस मार्ग पर यात्रा करने वालों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें