सुंदरनगर (मंडी)। पुंघ-नौलखा बाईपास को एहतियातन वनवे कर दिया गया है। बिलासपुर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन सुंदरनगर शहर से जाएंगे जबकि मंडी से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन बाईपास का प्रयोग कर सकेंगे।
पुंघ बाईपास पर थला सड़क पर बने डंगे में दरार आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हादसे की आशंका को देखते हुए सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुंघ की ओर से बाईपास पर ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि सड़क पर किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद