फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गलू मेला मैदान में टेस्ट देने पहुंचे चालकों को हुई परेशानी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गलू मेला मैदान में ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में दो एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए चिह्नित नए स्थल गलू मैदान में पहले दिन अव्यवस्था का माहौल बना रहा। वाहन चालकों को देर सायं तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। उबड़ खाबड़ मैदान में रेत और बजरी के ढेरों के बीच ड्राइविंग टेस्ट में चालकों को परेशानी आई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे से ड्राइविंग टेस्ट शुरू हुए। वाहन लेकर पहुंचे चालकों को शौचालय और अन्य सुविधाओं के अभाव में परेशानी हुई। 200 से अधिक दो और चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी भी शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर से करीब चार किलोमीटर दूर डोहग खेल मैदान में वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते हैं। इस बार यहां से गलू मेला मैदान के लिए शिफ्ट किया गया था। एमवीआई साहिल धर्माणी ने कहा कि गलू मेला मैदान में ड्राइविंग टेस्ट के पहले दिन 200 से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के टेस्ट लिए गए हैं। इस दौरान पेश आने वाली दिक्कतों को लेकर स्थानीय प्रशासन से बातचीत की जा रही है।
...
डोहग खेल मैदान से अब गलू मेला मैदान में ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद शुरू हुई है। इसमें पेश आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें