फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय तालमेल बैठाकर सुनिश्चित की जा रही पेयजल सप्लाई : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूपों, मुख्य पेयजल योजना और टैंकरों से मुहैया करवाया जा रहा पेयजल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आपदा के बीच नगर निगम मंडी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति को लेकर सदर विधायक अनिल शर्मा जलशक्ति समेत अन्य विभागों के साथ तालमेल बैठाकर राहत देने में जुटे हुए हैं। आपदा जनित चुनौतियों के बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा रही है।
विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सालय मंडी को बिजनी के प्राकृतिक स्रोत से 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति जारी है ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। शहर के कुछ हिस्साें में प्राकृतिक स्रोतों और नलकूपों से जलापूर्ति की जा रही है। कुछ जगहों पर मुख्य योजनाओं से पेयजल सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह और बरोट जलाशयों से गाद निकासी और विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं के कारण भी योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्कोर क्षेत्र में भूस्खलन से आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। नगर निगम और पार्षदों की मांग पर विभाग ने टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है। मंगलवार को थनेहड़ा-1, थनेहड़ा-2 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टैंकरों से जल वितरण किया। कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से नियमित आपूर्ति जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें