फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबाल कर पीएं पानी : डाॅ. गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमओ ने किया आग्रह, स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क, साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। मानसून सीजन के दौरान जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश और बाढ़ के बाद पानी दूषित हो जाता है। पानी के दूषित होने से ही जल जनित रोग पनपते हैं। दूषित पानी का प्रयोग करने से उल्टी, दस्त और बुखार आदि होना स्वभाविक है, लेकिन बचाव और इलाज के अभाव में यह रोग जानलेवा भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चौहान ने लोगों से आग्रह किया है कि मानसून सीजन के दृष्टिगत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक अवश्य उबालें। फिर ठंडा होने पर उसका इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि करसोग खंड के तहत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्थान इस समय अलर्ट मोड़ पर हैं। स्वास्थ्य खंड करसोग में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दवाइयां और उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बताया कि बीमारी की आशंका होने पर या बीमार होने की स्थिति में शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें ताकि समय रहते उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें