फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रंग छात्र कल्याण संघ ने मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। द्रंग छात्र कल्याण संघ का तीसरा वार्षिक समारोह संस्कृति सदन मंडी में सोमवार को मनाया गया। इसमें द्रंग के करीब 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में द्रंग और मंडी सदर क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

द्रंग क्षेत्र के युवा मंडी में शिक्षा ग्रहण करते हैं और इन्हीं ने द्रंग छात्र कल्याण संघ का गठन किया है। समारोह में राजा सिंह मल्होत्रा, प्रदीप ठाकुर, योगेश वर्मा, तुलसी ठाकुर, टेक चंद ठाकुर, हितेश ठाकुर और चंदन ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
राजा सिंह मल्होत्रा और तुलसी ठाकुर ने द्रंग छात्र कल्याण संघ को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। द्रंग छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष विपासु राणा ने कहा कि यह तीसरा वार्षिक समारोह है। इस समारोह के माध्यम से द्रंग क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें