फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिम्हनू की डॉ. कृतिका बनीं मेडिकल ऑफिसर

Fri, 05 Dec 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
डॉ. कृतिका।
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की पंचायत लांगणा के गांव चिम्हनू की बेटी डॉ. कृतिका ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ है। नियुक्ति के बाद डॉ. कृतिका अब नागरिक अस्पताल रती (बल्ह) में अपनी सेवाएं देंगी। वह ग्राम पंचायत लांगणा के चिम्हनू गांव से पहली मेडिकल ऑफिसर बनी हैं। लोक सेवा आयोग में चयन से पहले डॉ. कृतिका आईआईटी मंडी में भी चिकित्सा अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल मंडी से प्राप्त की, जबकि एमबीबीएस की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज चंबा से पूरी की। डॉ. कृतिका के पिता बिशन शर्मा स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि मां सुमन शर्मा ग्रामीण विकास विभाग में एलएसईओ के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें