फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धवाल के तेली बहेड़ में सड़क निर्माण कार्य से दर्जनों घरों पर मंडराया खतरा

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। धवाल पंचायत के गांव तेली बहेड़ में सड़क निर्माण कार्य से दर्जनों घर खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी से भेंट कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की ओर से एक घर के लिए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए जमीन की कटिंग की जा रही है। यह रास्ता खन्योड गांव से बीड़ा रीडा गांव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। उपायुक्त मंडी की ओर से एंबुलेंस योग्य सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख की राशि मंजूर हुई है। इस मार्ग का निर्माण धवाल पंचायत के प्रमाणित वेंडर के माध्यम से किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही कटिंग के कारण पहाड़ी का एक बड़ा भाग गिरने का खतरा बन गया है। पूरे तेली बहेड़ गांव के लोगों की जान माल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। गुरुदारु, कौशल्या, पवन कुमार, शीला, मनीश, भीमा, प्रवीण कुमार, किशन लाल, कमला सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि तेली बहेड़ के दर्जनों घर चपेट में आ जाएंगे। पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी का कहना है कि घरों को कोई खतरा होगा तो काम भी रोका जा सकता है। सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि बीडीओ सुंदरनगर से कार्य की जांच करने और मामले की गंभीरता को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें